
नेता जी आये प्रचार में
अब दिखने लगे समाचार में
वोट सिर्फ हमको करें
बात ये रखले विचार में
अभी टोपी पहने घूम रहा हूँ
सबके चरण चूम रहा हूँ
ये टोपी हमारी शान है
मेरा भारत महान है
कुछ रोज ही टोपी माथे पर लगाऊँगा
बाकी पाँच साल
तो आप को ही पहनाऊँगा
संदीप अलबेला
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY