तेरे आने से एक अच्छा काम हो रहा है
किसी की भूख मिटाने रही किसी का नाम हो रहा है।
भूल गए थे जो लोग इंसानियत को
आज दान कर के उसका नाम हो रहा है।
दिखावे के खातिर ही सही
गरीबों पर एक अहसान हो रहा है।
जिस पर कभी नजर नहीं गयी
आज उसे ढूंढकर खाने का इंतजाम हो रहा है।
साक्षी राय
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY