माता -पिता के अधरोँ की मुस्कान बेटियाँ
होती हैँ इक मुकम्मल संसार बेटियाँ
हिन्दू के लिए गीता ईसाई के लिए बाईबिल
मुस्लिम के लिए पवित्र कुरान बेटियाँ
दुनिया के लिए ये इक अनमोल धरोहर हैँ
मुँशी प्रेमचन्द्र की गोदान बेटियाँ
उमा -रमा ,ब्रह्माणी, सीता-सावित्री
और दुर्गा का अवतार बेटियाँ
इनके बिना सृष्टि की कल्पना ही नहीँ
'सागर' सृष्टि का हैँ आधार बेटियाँ
सागर यादव 'जख्मी'
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY