चूहे चाचा उठा रखे थे
सिर पे सारा मुहल्ला
जाने कौन चुरा ले गया था
उनका प्यारा बल्ला
बिना बल्ले के वे कैसे
क्रिकेट खेलने जाते
अपनी टीम को प्रतिद्वन्दी से
बोलो कैसे जिताते ?
कोतवाल बंदर ने छानबीन कर
केस तुरत सुलझाई
चोरी के बल्ले के संग
बिल्ली पकड़ी आई
नंदनवन के सभी जानवर
बिल्ली को फटकार लगाए
चोरी करना पाप है बच्चोँ
तुमको हम समझाएँ
सागर यादव 'जख्मी'
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY