कविता:-वक्त नहीं मिला शायद
S k soyeb
सोचता मैं समाज के बारे में,
वक्त नहीं मिला शायद।
रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त,
अपने ही घरों की ज़िम्मेदारियों में बंद,
एक दुनिया के, एक देश के,
एक छोटे से राज्य के किसी शहर
के एक घर में रहने वाले के लिए
सोचना मुश्किल था तब,
जब उसके ऊपर खिलने का ज़िम्मा हो,
ध्यान रखने का ज़िम्मा हो।
सोच के लिए भी सोचने का समय न हो तब,
सोचता मैं समाज के बारे में,
वक्त नहीं मिला शायद।
अपनी ही छोटी-मोटी खुशियों के
बादल के नीचे, एक बरसाती मेंढक
के जैसे, उन खुशियों के बरसने के
इंतज़ार में जीवन जीते हुए,
इन समाज के सवालों में खोने के डर में,
अंदर ही अंदर छुपा दिया,
कहीं मिटा दिया, कहीं...
सोचता मैं समाज के बारे में, लेकिन
वक्त नहीं मिला शायद।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY