**समस्याओं में जीवन है**
S k soyeb
समस्याओं में जीवन है,
जीवन जीते हैं कठिनाइयों में।
उत्पत्ति कहाँ से हुई है
इन समस्याओं की?
जवाब देना है समाज को,
या प्रसन्न रह गया
हमारे लिए?
किसी को हम चोट पहुँचाएँ,
तो दोषी हम कहलाएँ।
शारीरिक घाव के अलावा जो
पीड़ा हमें पहुँचाई जाए, इसकी
ज़िम्मेदारी जाने किसके सर आए?
कभी ग़लती नेताओं की,
कभी ग़लती रही समाज की।
फिर स्वयं दोषी रहे हम कभी,
लेकिन इन समस्याओं की उत्पत्ति हुई कहाँ से?
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY