पत्रकार जमुना पार का
S k soyeb
पत्रकार जमुना पार का
लिखने आया समाचार
देखना था उसको भी
भारत है कितना महान
लिखना था उसको महानता पर
लेकिन बुराइयाँ क्यों
हमें छपी मिली
प्रश्न रह गया मन में हमारे
जाने कौन-सी भूल हुई
समझा उसने बुराई को महान
या महानता उसे दिखाई ही न दी
बुरा-भला कहते रह गए इस वजह से लोग हमें
जाने हमसे कौन-सी भूल हुई
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY