**कलम का हुनर**
S k soyeb
कलम का हुनर भी कमाल है,
कभी मोहब्बत लिखे तो निकाह हो जाए,
कभी एक लफ़्ज़ ही तलाक़ का कारण बन जाए।
किसी के लिए रिहाई का पैग़ाम है,
तो किसी के जीवन भर का श्राप है।
अजब इसका इंसाफ़ है,
कभी सवाल बनती है,
तो कभी जवाब है।
जिन्हें कलम छोटी नज़र आती है,
अक्सर उन्हीं के विचारों को
कलम ने चुनौती दी है।
वरना यूँ ही नहीं
मुंशी जी को समाज ने
'कलम का सिपाही' कहा है।
बड़े-बड़े लोग न समझ सके
इस कलम के खेल को,
जिन्होंने इसकी ताक़त पहचान ली,
उन्होंने इतिहास के पन्नों पर
अपनी जगह बना ली।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY