जमाने मे आग जली
S k soyeb
जमाने में धर्म की आग जली,
सबके हाथों में जात-पात की मशाल लगी।
कोई किसी को अछूत कहता,
किसी को पुकारा जाता
साहब कहकर।
इंसान ही इंसान के अस्तित्व को भूला,
जमाने में याद रहा बस चमार, दलित,
ऊँच-नीच, छोटा-बड़ा।
वो अमीर है, ये गरीब है,
इसके हाथ का पानी मत पीयो,
उससे दूरी बनाओ,
गरीब को बस मरने दो।
जाति ऐसी आग है,
जिस-जिस ने इसमें हाथ सेंके,
वो ख़ाक है।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY