देश की रीढ़ बनी ये रेल,
आख़िर क्यों हो रही है फेल ?
जाने कैसे हो गई बीमार
हो रही हादसे का शिकार ।
कभी एक दूसरे से टकराना,
कभी पटरा से नाचे उतर जाना।
असुविधाओं भरा हो रहा, अब तो इसका सफर,
यात्रियों को सताता रहता है असुरक्षा का डर।
ऐसे गम्भीर मुद्दे पर राजनीति न खेलें,
राजनीति की इस चोट को आम आदमी झेले।
किसकी लापरवाही है ये किसकी ज़िम्मेदारी है,
बढ़ते ट्रेन हादसों पर रोक लगाना ज़रूरी है।
बाते करने से नही कुछ कर दिखाने से होगा,
इसकी हालत ऐसी है तो बुलेट ट्रेन का क्या होगा।
मुसाफ़िरों की जिंदगी से न खेलो ऐसा खेल,
देश की रीढ़ बनी ये रेल,
आख़िर क्यों हो रही है फेल ?
-रवि श्रीवास्तव
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY