लक्ष्य रथ चढ़कर,शुलपथ बढ़कर
गिर ,उठ ,उठ ,गिर,रथ को बढ़ाना हैं ।।
नींद चैन भूलकर,दिन-रात एक कर
एक स्वर ही मैं गाउँ,रथ को चलाना हैं।।
जीवन सन्यासी कर,यज्ञ औ हवन कर
तन मन धन सब तप में लगाना हैं ।।
हर बाधा पार कर,हर हार भूलकर
यही मन धारकर,लक्ष्य मुझे पाना हैं ।।
रवि कलाल
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY