स्वर्ग सा सुन्दर हमारा प्यारा पहलगाम है,
खूबसूरत वादियों से सजा यह भारत माता की शान है।
दुष्ट आतंकियों ने बैसरन घाटी को निर्दोषों के खून से किया लहूलुहान है,
ऑपरेशन सिंदूर से शत्रुओं का किया काम तमाम है।
हर शत्रु, हर गद्दार का अब होना यही अंजाम है,
तय कर लिया कि अब दुश्मनों का मिटाना नामोनिशान है।
शत्रुओं की स्थान अब नरक या कब्रिस्तान है,
दुश्मनों को उसके घर में घुस कर मारेंगे, क्योंकि यह आज का नया हिंदुस्तान है।
होती रहेगी बुराई पर अच्छाई की जीत,
यह तो विधि का विधान है।
अभिमानी रावण है तो मर्यादा पुरूषोतम राम है,
दुराचारी कंस है तो मुरली मनोहर श्याम है,
जीवन में अगर संकट है तो संकटमोचक हनुमान है,
अधर्म है तो परशुराम है,
हालाहल विष के पश्चात् अमृतपान है,
विश्व का मार्गदर्शन करने हेतु वेद और पुराण है।
यहां प्रत्येक जीव जंतु का सरंक्षण और सम्मान है,
वसुधैव कुटुंबकम् और विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त करना, हिंदुस्तान का अरमान है।
मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल से बन आत्मनिर्भर,
बढ़ाना भारत का स्वाभिमान है।
अथिति देवो भव: हमारे संस्कार,
अहिंसा परमोधर्म: हमारी पहचान है।
राजेश पाल सिंह ठाकुर
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY