न कलम लकड़ी है
जिसे जलाकर
सुलगाया जा सकता है चूल्हा ।
न कागज़ तवा है
जिस पर
सेंकी जा सकती हैं रोटियाँ ।
न शब्द अन्न है
जिससे बनती हैं रोटियाँ ।
और न कविता रोटी है
जिससे बुझाई जा सके
पेट की आग ।
Powered by Froala Editor
Powered by Froala Editor
LEAVE A REPLY