माँ मैने तुझे कभी देखा ही नहीं
सिर्फ सुना हैं
कि तुम थी|
कि तुम थी कभी मेरी
क्या प्यार करती थी मुझसे??
लगता तो नहीं!!!
मैंने तुझे कभी देखा ही नहीं
सिर्फ सुना हैं
कि माँ बहुत प्यार करती हैं
ममता का सागर होती हैं
उसकी जान हम पर हमेशा
न्योछावर होती हैं|
हमे दुःख हो तो वह
रह नहीं पाती
हमे दर्द हो तो वह
सह नहीं पाती |
क्या यह सच हैं ????
लगता तो नहीं!!!!
मैंने तुझे कभी देखा ही नहीं
सिर्फ सुना हैं
कि तुम्हे पूजना भगवन से बढ़ कर हैं
कि तुम्हे खोना मौत से बतर हैं
कि तुम्हे पाना अमृत से बढ़ कर
क्या यह सच हैं ????
पता नहीं !!!!
क्युकि मैने तुझे कभी देखा ही नहीं
सिर्फ सुना हैं
कि तुम थी |
Preeti Jaiswal
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY