अंतिम प्रणय निवेदन मेरा,
यदि तुम स्वीकार करो।
खुशियों से भरूँ जीवन तेरा,
यदि तुम फिर प्यार करो।
समय अभी विदाई में है,
फिर से विचार करो।
प्राण मेरे बसते तुझ में है,
मुझको स्वीकार करो।
प्रणय निवेदन पर विचार करो।
प्रणव मिश्र'तेजस'
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY