प्यार को भाषा नहीं होती
मौन अभिव्यक्ति है
प्यार को
महसूस कर सकते हैं
प्यार कोई दिखावा नहीं
प्यार को
जो कहकर जताते हैं
वो झूठे भी नहीं है मगर
प्यार को
सच्चाई और गहराई से
मौन से व्यक्त करें
प्यार को
प्रचार - प्रसिद्धि की
आवश्यकता नहीं होती
प्यार को
झूठा साबित करने के लिए
बहुत लोग मिल जाएंगे
*
पंकज त्रिवेदी
30 July 2018
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY