जो नज़र से उतार देंगे आप ।।
जीते जी हमको मार देंगे आप ।। .
दिल दिया जब मुझे पता था के ।।
ज़ख्म अब बेशुमार देंगे आप ।।
बात दिल की कहूँ मगर कैसे ।।
डरता हूँ के नकार देंगे आप ।।
चाँद अब भी नज़र नहीं आया ।।
क्या ये जुल्फें सँवार देंगे आप ।।
जीत के शौक से लड़ो , वरना ।।
हार के डर से , हार देंगे आप ।।
Narender Sehrawat
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY