दीवाली आ गई फिर से
बहारें साथ लाई है
हुआ सारा जहां रौशन
सितारे साथ लाई है
कहीं रंगीन रंगोली
कहीं पर दीपमाला है ।।
जहाँ जग-मग करे देखो
नज़ारे साथ लाई है
मगर जो लोग सरहद पर
अँधेरों में खड़े, सुन ले।।
ख़ुशी घर में तुम्हारे भी
हमारे साथ लाई है ।।
Narender Sehrawat
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY