Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

परमाणु धमकी से गोल्डन सरेंडर तक

 
लिमटी की लालटेन 771
परमाणु धमकी से गोल्डन सरेंडर तक: ट्रंप का तमाशा और इस्लामाबाद समझौता
युद्ध, विनाश की धमकी. . . और ट्रंप का गोल्डन सरेंडर!
(लिमटी खरे)
आज लालटेन की रोशनी उस अंधेरे पर डाली जाएगी, जहाँ दुनिया ने एक रात में तीन चेहरे देखे - पहला, युद्ध का चेहरा. . . दूसरा, धमकी का चेहरा. . . और तीसरा, राजनीतिक नौटंकी का चेहरा। जी हाँ, आज चिचा के चोचले की छठवीं कड़ी में बात होगी उस शख्स की, जो पहले दहाड़ता है, फिर डेडलाइन देता है, फिर दुनिया को खाई के किनारे ले जाकर खड़ा करता है, और जब खुद को गिरने का डर लगता है, तो अचानक कहता है - देखो, मैंने शांति करा दी! नाम है - डोनाल्ड ट्रंप। और सवाल है - क्या ट्रंप ने युद्ध रोका? या ट्रंप ने अपनी ही बनाई आग पर पानी डालकर उसे कूटनीति कह दिया?
इस आलेख को साई न्यूज चेनल पर वीडियो में देखने के लिए क्लिक कीजिए . . . 
https://www.youtube.com/watch?v=-dR-mhLmWig
आज बात उस रोशनी की, जिसने कल रात दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज से पीछे लौटते देखा। या यूँ कहें कि आज हम उस तमाशे का पोस्टमार्टम करेंगे, जिसे इतिहास चिचा के चोचले की छठवीं कड़ी के रूप में याद रखेगा। कल रात 07 अप्रैल 2026 को ठीक रात 9 बजे, जब पूरी दुनिया अपनी सांसें थामे परमाणु घड़ी की सुइयाँ देख रही थी, तब व्हाइट हाउस से एक दहाड़ सुनाई दी। डोनाल्ड ट्रंप, जिन्हें हम प्यार से चिचा कहते हैं, उन्होंने अल्टीमेटम दिया - ईरान झुके, वरना एक पूरी सभ्यता मिटा दी जाएगी।
लगा कि बस, अब बटन दबने ही वाला है। लेकिन फिर क्या हुआ? जैसे ही रात ढली, ट्रंप के सुर बाज़ से बटेर वाले हो गए। जो शख्स विनाश की स्क्रिप्ट लिख रहा था, वो अचानक इस्लामाबाद की मध्यस्थता के आगे नतमस्तक हो गया। इसे शांति कहें या ट्रंप का गोल्डन सरेंडर? आज लालटेन की रोशनी इसी अंधेरे को चीरेगी।
जानते हैं कि 07 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे के बाद से 08 अप्रैल 2026 तक क्या घटा, दुनिया ने क्या देखा, अमेरिका और इजराइल का ईरान पर दबाव, होर्मुज़ पर वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका, ट्रंप की विनाशकारी भाषा, और फिर अचानक - दो हफ्ते का युद्धविराम। लेकिन दोस्तों, यहाँ सबसे बड़ा सवाल युद्धविराम नहीं है. . . सबसे बड़ा सवाल है - क्या यह शांति है, या सिर्फ ट्रंप की राजनीतिक ऑक्सीजन?
दोस्तों, पहले तथ्य साफ कर लेते हैं, क्योंकि शोर बहुत है। 07 अप्रैल 2026 की रात, ट्रंप ने ईरान पर दबाव की भाषा को चरम पर पहुँचा दिया। एजेंसीज की रिपोर्टस के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ भारी और विनाशकारी कार्रवाई कर सकता है। एजेंसीज ने तो यह भी रिपोर्ट किया कि धमकियों का दायरा पावर प्लांट और पुल जैसे बुनियादी ढाँचे तक बढ़ा दिया गया था। यानी मामला सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहा।
भाषा ऐसी थी, लगा कोई गिरा हुआ बात कर रहा हो, लगा मानो युद्ध के साथ-साथ आर्थिक और मानवीय तबाही का संकेत दिया जा रहा हो। फिर क्या हुआ? ठीक उसी डेडलाइन से दो घंटे से भी कम समय पहले, ट्रंप ने अचानक घोषणा कर दी कि - अमेरिका और ईरान दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ।
अब ध्यान दीजिए - यही वह बिंदु है जहाँ कहानी बदलती नहीं, ट्रंप की स्क्रिप्ट बदलती है। क्योंकि जो शख्स कुछ घंटे पहले तक विनाश की भाषा बोल रहा था,वही कुछ घंटे बाद कूटनीति की भाषा बोलने लगा। और यहीं से शुरू होती है - चिचा के चोचलों की असली पटकथा।
ट्रंप ने ईरान को डेडलाइन दी थी कि यदि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल की सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के सैन्य ही नहीं, बल्कि नागरिक बुनियादी ढांचे को भी मलबे में तब्दील कर देगा। यह एक खुली धमकी थी - पावर प्लांट, अस्पताल और पुलों को निशाना बनाने की। लेकिन जैसे ही ईरान ने अपनी फतेह मिसाइलों का रुख इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों की ओर किया, ट्रंप की सभ्यता मिटाने वाली फाइल बंद हो गई।
युद्धविराम की 6 बड़ी शर्तें प्रमाणिक कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मध्यस्थता में जो दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है, उसकी शर्तें अमेरिका के लिए किसी अपमानजनक सौदे से कम नहीं हैं। इसमें 14 दिनों का होल्ड-फायर शामिल है, यह कोई स्थायी संधि नहीं, बल्कि 14 दिनों की मोहलत है। अमेरिका और इजरायल ने लिखित आश्वासन दिया है कि वे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करेंगे।
इसके बाद बात करेंहॉर्मुज की चाबी और ईरान की शर्त की, ट्रंप ने कहा कि हॉर्मुज पूर्ण और सुरक्षित खुलेगा, लेकिन ईरान ने शर्त रखी है कि निरीक्षण का अधिकार केवल उसका होगा। यानी चेकपोस्ट ईरान की ही रहेगी। सबसे चौंकाने वाली बात! ट्रंप को ईरान का वह दस सूत्रीय एजेंडा मेज पर स्वीकार करना पड़ा, जिसे कल तक वे कूड़ा कह रहे थे। इसमें प्रतिबंधों में ढील और परमाणु अधिकारों की बात शामिल है।
समझौते के बावजूद, आज सुबह ईरान और कुछ खाड़ी देशों में मिसाइल अलर्ट जारी हुए। यानी जमीन पर अभी भी बंदूकें ठंडी नहीं हुई हैं। इजरायल का लिमिटेड सपोर्ट अर्थात ईरान के रडार पर अभी भी इजराईल है। बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के इस समझौते को माना तो है, लेकिन लेबनान पर हमला जारी रखने की शर्त के साथ। यानी ट्रंप ने सिर्फ अपनी गर्दन बचाई है, मध्य-पूर्व की आग अब भी धधक रही है।
जानते हैं कि किन शर्तों पर हुआ युद्धविराम?
अब सबसे जरूरी हिस्सा। यह युद्धविराम किन शर्तों पर हुआ? आपको स्पष्ट और प्रमाणिक रूप से बता दें, जो अब तक एजेंसीज, एजेंसीज और सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं से सबसे मजबूत रूप में सामने आया है, वह यह हैः
युद्धविराम सिर्फ 14 दिनों का है - स्थायी नहीं है, यह कोई शांति संधि नहीं है। यह 2 हफ्तों का अस्थायी विराम है। एजेंसीज ने इसे स्पष्ट रूप से दो सप्ताह का युद्ध विराम कहा है। यानी निष्कर्ष साफ है कि यह युद्ध खत्म नहीं हुआ। सिर्फ घड़ी रोक दी गई है।
युद्धविराम की सबसे केंद्रीय शर्त यही है कि हॉर्मोज को खोला जाए, ट्रंप ने युद्धविराम को होर्मुज़ के निर्बाध और सुरक्षित खुलने से जोड़ा। यानी तेल और गैस की सप्लाई फिर से चलनी चाहिए, जहाँ से दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल प्रवाह का रास्ता गुजरता है। यहाँ समझिए - ट्रंप का असली दर्द लोकतंत्र नहीं था, तेल था। ट्रंप का असली भय मानवाधिकार नहीं था, ग्लोबल मार्केट का ध्वंस था। वहीं, एजेंसीज के मुताबिक, यह युद्धविराम एक बातचीत की खिड़की खोलता है, और आगे की वार्ता इस्लामाबाद में प्रस्तावित है। यानी यह युद्धविराम समाप्ति नहीं, बातचीत के लिए समय खरीदने की रणनीति है। यहाँ एक बात बहुत महत्वपूर्ण है - जो लोग इसे ट्रंप की निर्णायक जीत बता रहे हैं, वे या तो अधूरा पढ़ रहे हैं, या जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। क्योंकि विजेता युद्ध रोकता नहीं, शर्तों को स्थायी बनाता है। यहाँ तो अभी बातचीत शुरू भी नहीं हुई।
अब बात करें इजराइल का समर्थन, लेकिन सीमित दायरे में ही होगा यह, इजराइल ने ट्रंप के दो हफ्ते के विराम का समर्थन किया, लेकिन साथ ही साफ किया कि लेबनान इस युद्धविराम के दायरे में नहीं है। यानि इजराइल का संदेश यह है - ईरान पर विराम, लेकिन क्षेत्रीय मोर्चे खुले रह सकते हैं। इसका अर्थ? यह शांति नहीं, सेक्टर-वाइज फायर ब्रेक है।
अब बात की जाए कि पूरी दुनिया ट्रंप की आलोचना क्यों कर रही है? अब आइए असली प्रश्न पर। ट्रंप की आलोचना क्यों हो रही है? और क्यों बहुत से विश्लेषक इसे विजय नहीं, मजबूर वापसी मान रहे हैं? हम आपको कुछ ठोस तर्क देता हूँ।
पहला तर्क पहले अधिकतम धमकी, फिर अचानक नरमी - यह कूटनीति नहीं, दबाव-नाटक है, ट्रंप ने पहले ईरान को ऐसी भाषा में धमकाया, जिसमें बुनियादी ढाँचे, ऊर्जा तंत्र और भारी तबाही का संकेत था। एजेंसीज ने रिपोर्ट किया कि धमकियों का दायरा पावर प्लांट और पुल तक गया। एजेंसीज ने उनकी भाषा को समूची मानव सभ्यता अर्थात समूचे विश्व तक रिपोर्ट किया। अब सोचिए - जो नेता कुछ घंटे पहले सभ्यता के नाश की भाषा बोले, वही कुछ घंटे बाद मैंने युद्ध रोक दिया कहे - तो इसे शांति नहीं, रणनीतिक पलटी कहा जाएगा।
दूसरी बात कि ट्रंप ने अपनी ही डेडलाइन के नीचे ब्रेक लगाया। ट्रंप ने डेडलाइन दी। उल्टी गिनती खुद शुरू की जिससे वैश्विक बाजार हिल गए। तेल 100 डॉलर से ऊपर उछला, फिर युद्धविराम के बाद गिरा। युद्धविराम की खबर पर तेल नीचे आया और बाजारों में राहत दिखाई दे रही है अर्थात तनाव किसने बढ़ाया? बाज़ार को किसने डराया? ऊर्जा संकट किसने तेज किया? और फिर वही नेता कहे - देखो, मैंने दुनिया बचा ली। यह वैसा ही है जैसे कोई खुद आग लगाए, फिर फायर ब्रिगेड पर खडत्रे होगर टोपी पहनकर फोटो खिंचवा ले।
तीसरी बात कि ट्रंप ने इसे पूर्ण विजय बताया, जबकि जमीन पर शर्तें अभी अधूरी हैं। ट्रंप की ओर से इस डील को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश किया गया। लेकिन वास्तविकता क्या है? युद्धविराम सिर्फ 2 हफ्ते का है, लेबनान पर मतभेद है, ईरान की परमाणु/मिसाइल फाइलें खुली हैं, हमले पूरी तरह बंद नहीं हुए, आगे की वार्ता बाकी है। तो फिर यह पूर्ण विजय कैसे? विजय तब होती है जब शर्तें स्थिर हों। यहाँ तो शर्तें भी विवादित हैं और व्याख्याएँ भी अलग-अलग हैं।
मान गए चिचा चोचले वालों को शांति की घोषणा के अगले ही दिन नई धमकियाँ का क्या मतलब है! ट्रंप ने युद्धविराम के बाद भी उन देशों पर 50 फीसदी टैरिफ की धमकी दी, जो ईरान को हथियार देंगे। अब बताइए - जो व्यक्ति युद्धविराम के अगले ही दिन नई आर्थिक धमकी दे,क्या वह सचमुच शांति चाहता है? या वह सिर्फ युद्ध के औजार बदल रहा है? चिचा ने मिसाइल थोड़ी देर रोकी है, मगर टैरिफ की तोप खोल दी है।
लिमटी की लालटेन के 771वें एपीसोड में फिलहाल इतना ही। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में लिमटी की लालटेन अब हर रोज सुबह 07 बजे प्रसारित की जा रही है। आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की वेब साईट या साई न्यूज के चेनल पर जाकर इसे रोजाना सुबह 07 बजे देख सकते हैं। अगर आपको लिमटी की लालटेन पसंद आ रही हो तो आप इसे लाईक, शेयर व सब्सक्राईब अवश्य करें। हम लिमटी की लालटेन का 772वां एपीसोड लेकर जल्द हाजिर होंगे, तब तक के लिए इजाजत दीजिए . . .
(लेखक समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के संपादक हैं.)
(साई फीचर्स)
-- 
plz visit : -
ताजातरीन समाचारों ईपेपर आदि के लिए लाग आन करें

https://samacharagency.com/
https://www.youtube.com/@LIMTYKHARE
https://www.youtube.com/@sainews
https://www.youtube.com/@SHAIVSHIVI
https://www.youtube.com/@SAIMUSIC.OFFICIAL

 3 Attachments  •  Scanned by Gmail


Preview YouTube video परमाणु धमकी से गोल्डन सरेंडर तक: ट्रंप का तमाशा और इस्लामाबाद समझौता . . .Preview YouTube video परमाणु धमकी से गोल्डन सरेंडर तक: ट्रंप का तमाशा और इस्लामाबाद समझौता . . .




Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ