Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

कॉलेज के वे दिन….

 


                                            कॉलेज के वे दिन….

कभी साथ में कॉलेज जाया करते थे,

साथ बैठा करते थे,

क्या तुम्हें याद हैं वे दिन,

जब साथ बैठ खाया करते थे,

एक-दूसरे की आँखों में देखा करते थे,

खुशियाँ बाँटा करते थे। 

क्या तुम्हें याद हैं वे दिन,

एक-दूसरे के बिना अधूरा सा मालूम पड़ता था,

आँखों में आँसू आ जाया करते थे,

आँसू भी अजीब हैं, 

तुझे एक पल ना देखूँ तो निकल जाया करते थे। 

क्या तुझे याद हैं वो किताबें, 

जिसके लिए लड़ाई किया करते थे,

दोनों साथ जा के गुपचुप खाया करते थे,

छोटी-छोटी उन गलियों में घूमा करते थे,

एक-दूजे का हाथ पकड़ के चला करते थे। 

क्या तुझे याद हैं वे दिन,

जब किसी से लड़ाई होता था तो तुम मेरे साथ खड़े होते थे,

गलती किसी की भी हो, दूसरों को समझाया करते थे,

तुम शायद मुझसे प्यार करते थे,

हाँ, हाँ, तुम शायद मुझसे प्यार करते थे।

मुझे अब भी तेरी पहली वाली मुस्कान याद है,

मुझे तेरी बचपन की शरारतें याद हैं,

और शायद मुझे आज भी तेरे लौट आने की आस है।



लता नाएक 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ