मिट्टी का दीया तूने दिया
मैंने लिया और जला दिया
मिट्टी गूंथ कर
चाक पर नचा कर
उंगलियों का सहारा देकर
चाक से उतार कर
बने कटोरी में टोंटी
बना कर
धूप और हवा में सुखाकर
तेज ताप में तपकर
लाल निखार आता है
तब जाकर उपलब्ध होता है बाजार में
मिट्टी का दीया
हमने लिया
स्नेह और बाती मिला
जला दिया मिट्टी का दीया
लेकिन उसकी हस्ती
एक रात की है बस
कल वह पुनः
धरती की गोद में समा
जाएगा मिट्टी का दीया ....।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY