????आजादी का गीत ????
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
बच्चो रखना तुम संभाल के
अपने देश की रक्षा करना
करना तुम सीना तान के
वंदे मातरम | वंदे मातरम
हम ही तो थे जिन्होंने खाई थी लाठियां
सीने पर झेली थी गोलियां
फिर भी लड़ते रहे आजादी के लिए
आंधी और तूफान में
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
बच्चो रखना तुम संभाल के
वंदे मातरम | वंदे मातरम
बड़ी लंबी लड़ाई लड़ी
हमने आजादी के लिए
नौजवानों ने अपनी जाने गंवाई
आजादी के लिए
फिर भी पीछे नहीं हटे
लड़ते रहे मरते दम तक
आजादी के लिए
हंसते-हंसते फांसी चढ़ गए
अपने प्राण कुर्बान कर गए
आजादी के लिए
असेंबली में बम फेंका
दम लिया अंग्रेजों को यहां से निकाल के
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
बच्चो रखना तुम संभाल के
वंदे मातरम |वंदे मातरम
भारत देश हमारा
दुनिया में है सबसे प्यारा
छ:छ:ऋतुएं यहां आती
बहती नदियां राग सुनाती
दूर हिमालय पर फहराता तिरंगा
बहती यहां यमुना-गंगा
गूंज रही ऋषि-मुनियों की वाणी
वेदों की महिमा साधु-संतों ने बखानी
देश हमारा स्वर्ग-सा प्यारा
ले आए हम इसे
दुश्मनों के हाथ से निकाल के
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
बच्चो रखना तुम संभाल के
वंदे मातरम|वंदे मातरम
सदा ऊंचा रहे तिरंगा हमारा
इसकी रक्षा करना बच्चो
आन-बान-शान से
कभी झुकने न पाए तिरंगा
पूरी दुनिया में फहराए तिरंगा
रखना इसको बढ़कर अपनी जान से
बड़ी मुश्किल से मिली हमें आजादी
बच्चो रखना तुम संभाल के
वंदे मातरम | वंदे मातरम
जय हिंद | जय हिंद
- डॉ जयपाल ठाकुर
प्रवक्ता-हिंदी
नालागढ़ हिमाचल प्रदेश
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY