Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

वेश्या कितनी ?

 

वेश्या कितनी ?


एक पत्रकार महोदय वेश्याओं की ज़िन्दगी की सच्चाई जानने के लिये एक हाई प्रोफाईल वेश्या के कोठे पर जाते हैं, वहाँ जाकर देखते हैं कि आलीशान कोठी के बाहर गाड़ियों की लाईन है। कई लोग रिसेप्शन पर इंतेजार कर रहे हैं।

पत्रकार महोदय गार्ड को अपना परिचय देते हैं, गार्ड मोबाईल पर बात करता है। उधर से अन्दर आने का आदेश होता है। अन्दर एयर कन्डीशन कमरा फर्नीचर व सभी सुविधाओं युक्त कमरे में एक अधेड़ उम्र की सजी-धजी औरत बैठी है। पत्रकार महोदय पुनः अपना परिचय देने को तैयार होते ही हैं, कि महिला उन्हें बैठने को कहती है। आप हम लोगों के बारे में ..?

पत्रकार महोदय कहते हैं- हम आपके बारे में जानना चाहते हैं कि यहाँ का वास्तविक जीवन क्या होता है ? यह सुनकर वह वेश्या मोबाईल करती है कुछ ही देर में एक अत्यन्त खूबसूरत युवती कमरे में प्रवेश करती है। कोठा मालकिन बताती है यह हमारे इस कोठे की सबसे महंगी वेश्या है। कई-कई दिन पहले से इसकी बुकिंग रहती है। हमारे पास हर तरह की खुबसूरत लड़कियां होती हैं। जो कार्य कहीं से नहीं होता हम करा सकते हैं। यह बताते हुए अपने बैग का ढक्कन खोलती है। जिसमें नोट व गहने भरे थे।

फिर पीछे मुढ़कर पत्रकार महोदय से कहती है कि यह सब इस जान के ऊपर न्यौछावर हैं। क्या तुम इससे शादी करके अपनी पत्नी के रूप में इसे स्वीकार करोगे ? यह सुनकर पत्रकार महोदय चुपचाप उठते हैं और बाहर चल देते हैं। वह सोच रहे थे कि वेश्या कितनी भी सुन्दर, धनवान या पहुँच वाली क्यों न हो, कोई उसे अपनी माँ बहन या पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता। वास्तव में यही वेश्या के जीवन की सच्चाई होती है। उसके अन्त समय पर कोई उसके साथ नहीं होता है।

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ