Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

पगले ऐसे क्यों रोता है

 

गौरव शुक्ल मन्योरा 


6:25 AM (43 minutes ago)




to me


पगले ऐसे क्यों रोता है।

गिरने से मत घबरा राही!
रख अपना हौसला बढ़ा ही, 
सूर्य चन्द्र दे रहे गवाही, 

अस्त हुआ जो आज उसी का उदय हमेशा कल होता है। 

पगले ऐसे क्यों रोता है। 

जो कुछ तेरे हाथ न आया,
वह पहले ही रहा पराया,
जो तेरा था तूने पाया।

फिर किस कारण बोझ ग़मों का अपने सीने पर ढोता है।

पगले ऐसे क्यों रोता है।

जो कुछ गया उसे जाने दे,
मन को और न पछताने दे,
नए-नए सपने आने दे,

यह अनमोल जिंदगी घुट-घुटकर सस्ते में क्यों खोता है।

पगले ऐसे क्यों रोता है।
         ---------
गौरव शुक्ल
मन्योरा
लखीमपुर खीरी

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ