दीपावली की शुभकामनाएं
अंधकार के ऊपर यह प्रकाश की विजय मुबारक हो,
खुशियों की सौगात दिलाने में यह पर्व सहायक हो।
दीपावली आपके जीवन में ढेरों आनंद भरे,
हो उन्नति अविराम और भगवान सर्वविधि भला करे।
बनी रहे माता लक्ष्मी की कृपा,सुयश अनुपम पायें;
हों चिरायु, काया निरोग हो, सकल व्यथाएँ मिट जायें।
- - - - - - - - - - - -
-गौरव शुक्ल
मन्योरा
लखीमपुर खीरी
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY