Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को समर्पित

 

डॉ उषा श्रीवास्तव 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को समर्पित है ???? ???? 


उन शहीदों को शत्-शत् नमन् चाहिए 

देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए,,,,,,


भारत माता के हम सब कर्जदार है 

जिनकी गोदी में हमको मिला प्यार है,

शानो शौकत न शोहरत न धन चाहिए 

देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए ।


न मन में है लालच न कुर्सी की चाहत 

हम तो हुए देश द्रोहियों से आहत,

इस धरा को हृदय से नमन् चाहिए 

देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए।


अमृतवाणी विवेका का कण-कण छुपा 

इस धरा पर यशोदा का स्नेह बिछा,

भारत भूमि हमें राममय चाहिए 

भारत भूमि में हमको अमन चाहिए 

देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए।



Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ