तेरा गुरूर तुझे कहाँ ले आया
दर्द डूबा था जहाँ, वहाँ ले आया
न खुद से मिल सकी, न खुदा से तू
ये किसका पता तेरा दिलबरा1 ले आया
गुल की हसरतें गर्दें-परेशां2 हुईं
बहार को लूटकर बागबां3 ले आया
तेरी हसरतों4 को दिल में तो ला न सका
दरो दीवार से टपकता बयाबां5 ले आया
हर रंग तेरी नजर में फ़ीका है, मैं
लहू में रंगकर अपनी जां ले आया
1.चाहने वाला 2.धूल में मिलना 3.माली
4.चाहत 5.वीरान
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY