दिशि-दिशि में उदासी भरी रहती
प्रिये ! कैसे बताऊँ,मुझ पर क्या- क्या
गुजररहा, तुम्हारे जाने से उस पार
दिशि- दिशि मेंउदासी भरी रहती
झंझा झकोर गर्जन करता, तन जलता
मन गलता, विकलता से लिपटा अधर
अंतरतमकी प्यास बुझने नहीं देता
प्राणों मेंघूमती मूर्च्छना सुस्कुमार
घिरता विषाद कातिमिर सघन
आँखोंके आगे फ़ैलाये रखता अंधकार
एक पल भीप्राण को,त्राण नहीं मिलता
प्राणों का बंधन, अंतरग्नि में तपता रहता
साँझ आती, नित एकनई वेदना लेकर
सुबह करती आकर नित एक नया सवाल
कहती, अरे ओ ! तरुण तपस्वी , पूजा का
कनक दीप मरु में बैठ,तू क्यों जला रहा
मन की शिराएँ छिन्न – भिन्न दीख रही
क्यों निज तन पर,तेरा स्वाधिकार नहीं रहा
कौनहै जो तुमको यहाँ अकेला छोड़ चला गया
किसकेआत्मिक स्पर्श का, सुखभागी हैतू
किसके संग बांधा था तू, जीवन का स्वर्णिम तार
जिसकीझंकार की वेदना के उन्नत शिखर से
लिपटी लता पदों से,यह भुवन तुझको लगता क्षार
देहरहित, रूप-वैभव की किस देवी से
लिपटकर तू आँखों का मोती लुटा रहा
रक्तपद्मपात्र में ,अनन्त यौवन की
मदिरालिये अधर से अधर, देह से
देह , प्राण से प्राण मिलाना चाह रहा
अरे ! तू नहीं जानता, विस्मय के विविध
रंगों से भरकर जिसने इस जग को सजाया
मन के रंगों कोआकार देना भूल गया
ऐसे भी दाह मात्र प्रेम नहीं होता ,यह
तो केवल रुधिर में ताप को उपजाता
जिससे तप्ताकाश सा जलता रहता जीवन मरु
लेने नहीं देता, तृषित प्राण को आकार
नियति नटि के अति भीषण अभिनय
की छाया में, मनुज जीता आया लाचार
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY