भारत में बहुत कुछ अच्छा होता है
अनेक योजनायें भी बनायी जाती हैं।
सर्वांगीण उन्नति के लिए काम होता है
सच या झूठ की प्रतिज्ञा ली जाती है॥
माना गरीबों की गरीबी हटाओ
एक ऐसी योजना बनायी गयी।
पर विपर्यास ऐसा हो गया
सिर्फ योजनाकारों की गरीबी हट गयी॥
डॉ० सुनील कुमार परीट
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY