शिक्षा का संकल्प
स्वास्थ्य का संकल्प
समृध्दि का संकल्प
अनेकों संकल्प
हम नहीं ये सरकारें
करती हैं संकल्प
सरकार का माने तो
हमारे ही संकल्प
हमारे लिए और कोई नहीं
हम स्वयं करे संकल्प
समृध्दि-प्रगति-उत्थान
देश के लिए नहीं कोई
संकल्प
सिर्फ सब हमारे लिए
सब हमारे हैं संकल्प
औरों के हित नहीं
हमारे हित का संकल्प
पूरे हो हमारे संकल्प
तो बस
पूरा हो देश का संकल्प
- श्री सुनील कुमार परीट
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY