तुमको देखें कि तुमसे हम बात करें
नजरें उठाओ तो हम मुलाकात करें
हम दोनों, जहाँ से गुम हुए थे, वहाँ की
या जहाँ मिले , वहाँ की हम बात करें
किस सफ़ाई से तुमने किया था वस्ल1 से
इनकार, क्या उस रात की हम बात करें
पहले हमारा दिल लिया,फ़िर गैर की जान
तुम्हारे किस अपने-पराये की हम बात करें
तदवीर2 को तकदीर ने दिया मात
क्यों , उस शातिर की हम बात करें
दिल ने दिये धोखे ,जिगर काम न आया
किससे अपना हम जरूरते फ़रियाद करें
1. मिलन 2. उपाय
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY