तेरा प्यार सच्चा है तो, डरता क्यों है
दुनिया को बताने से घबराता क्यों है
कह दो कि हमने प्यार किया, यूँ
तन्हाई में घूँट-घूँट कर मरता क्यों है
प्यार- प्यार है होता, कोई चोरी नहीं
प्यार को बेआबरू करता क्यों है
प्यार, इबादत है, पूजा है, प्यार पर
है दुनिया टिकी, तू शरमाता क्यों है
इश्क का पहला शर्त है हौसला, तो
हौसला रख,जीने के हाथों मरता क्यों है
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY