मेरी तरह उसकी भी नींद उड़ जाती तो अच्छा
पाँव साये से दो कदम आगे रहता तो अच्छा
गम से मरता हूँ, मगर इतना भी नहीं
कि दुनिया वाले कहे, मर जाता तो अच्छा
कल आये , आज कहतेहमें जाना है
इससे तोतेरा न आना होता अच्छा
बुरा क्या मानना जो कहे कोई बुरा, दुनिया में
है कोई ऐसा जिसे हर कोई कहे अच्छा
दिल लगाकर हमसे वे भी रहने लगे तन्हा
इससे तो दिल न लगाना, होता अच्छा
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY