इश्क के फ़ंदे से छूटकर हमने
जाना, जिंदगी क्या चीज है
वफ़ा कहते हैं किसे लोग
जफ़ा होती क्या चीज है
क्यों लोग कैद-ए-हयात1 से चाहते
आजादी,हस्ती-ओ-अदम2 क्या चीज है
जान क्यों जिस्म को लिये फ़िरती है
दुनिया में तुरबत3 होती क्या चीज है
जो, जिंदगीजीना एक शर्त है
तो जान का खोना क्या चीज है
1.जिंदगी से 2. जीवन-मृत्यु 3. कब्र
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY