Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है

 

हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है,इसका न अपमान करो

हिन्दी बोलो, हिन्दी पढो, हिन्दी को प्रणाम करो



हिन्दी भारत की आत्मा है,और भारत हमारी माँ है

अपनी माँ से मुँह न मोड़ो,माँ का सम्मान करो



हिन्दी हमारी आन , शान है , देश की पहचान है

इसे घर - घर में ले जाओ,  इसका मान करो



बापू का  कहना  मानो , हिन्दी  में हँसो , खेलो

इसे गले लगाओ,   इसका गुणगान करो



देश के प्रति निष्ठा, खुद के प्रति विश्वास जगाओ

हिन्दी ओढो,हिन्दी बिछाओ,हिन्दी को प्रणाम करो


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ