गमें जिंदगी से घबड़ाकर चला आता हूँ
न पाकर तुझे बड़बड़ाकर चला आता हूँ
लोग कहते ,पागल- दीवाना ,सिरफ़िरा मुझको
पत्थर से प्यार जताकर चला आता हूँ
मज़लिसे –यार में तो जगह न मिली मुझको
मज़लिसे दीवार से हाल बताकर चला आता हूँ
जब देखता हूँ गैर को तुम्हारे पास बैठा
जिंदगी ,फ़िर मिलूँगा बताकर चला जाता हूँ
डा० श्रीमती तारा सिंह
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY