Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

गम की अँधेरी रात में तुम कहाँ हो

 



गम की  अँधेरी  रात  में  तुम कहाँ  हो

जहाँ भी  हो , आवाज  दो , तुम कहाँ हो


मिटती  नहीं  दागी उलफ़त  गुजर जाने  के

बाद भी , सोचकर  तुम  क्यों  परेशां  हो


मुहब्बत  में  हसरतों  की  कमी  नहीं होती

मगर लबे-नाजुक पर इसका कुछ तो निशां हो


कैसे  कर  पूछूँ  उससे, दुनिया  का हाल, जो

खुशी  में अपना हाल अपने ही करता बयां हो


आखरी दम तक  न रहता कोई जबां

बहारे-उम्र1  रहता नहीं वहाँ, जहाँ न खिजा हो



  1. जीवन वषंत

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ