एक टीका हो भाल होली में ।
प्यार का हो गुलाल होली में ।।1
सांवरे कुञ्ज गली में आ जा
गाल कर दूंगी लाल होली में ।।2
दुश्मनी भूल कर गले मिलना
करना ये भी कमाल होली में ।।3
रोज़ संयम सहेजते रहना
आज कर लो धमाल होली में ।।4
भले गुझिया न पापड़ी देना
प्यार रखना बहाल होली में ।।5
देखना कोई न बचने पाये
रंग देना यूँ डाल होली में ।।6
दिल किसी का न दुखी कर देना
करना सबको निहाल होली में ।।7
-------------------- डॉ. रंजना वर्मा
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY