वंदन नेता जी करें
विधा -कुण्डलियाँ
वंदन नेता जी करें, पूरी होगी माँग।
जनता अब स्वागत करे ,नेता जी का साँग।
नेता जी का साँग ,बड़ी है उनकी कोठी।
सुख सुविधा से युक्त, तोंद उनकी है मोटी।
नपे तुले हैं शब्द, करेगी जनता चंदन।
सम्मोहित हो सुनो , करें नेता जी वंदन।
डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
वरिष्ठ परामर्श दाता, प्रभारी रक्त कोष
जिला चिकित्सालय सीतापुर।
मौलिक रचना
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY