Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

प्रकृति का ऋण, मनुष्य का दायित्व

 

प्रकृति का ऋण, मनुष्य का दायित्व
— नन्दलाल भारती
कवि, कथाकार एवं सामाजिक चिंतक
प्रकृति ने हमें जीवन दिया है, नदियों का निर्मल जल,
वनों की हरियाली, शीतल छाँव,
पंछियों के गीत और खुला आसमान दिया है।
हमने क्या दिया प्रकृति को? जंगल काट डाले,
पहाड़ ढहा दिए, या खोखले कर दिए,
नदियों में जहर घोला, हवा में धुआँ भर दिया।
विकास की अंधी दौड़ में,
जीवन का आधार ही खो दिया।
अब भी समय है, संभल जाओ,
प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाओ।
पेड़ लगाओ, हरियाली बचाओ,
जल की हर बूँद का सम्मान करो।
नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखो,
प्लास्टिक और संसाधनों का दुरुपयोग रोको।
पशु-पक्षियों के आश्रय मत उजाड़ो,
अपने अस्तित्व के साथ उनके अस्तित्व का भी सम्मान करो।
विकास हो, मगर विनाश नहीं,
सुविधाएँ हों, प्रकृति का संहार नहीं।
धरती से उतना ही लो, जितना जीवन के लिए जरूरी हो।
अपनी सुरसा-सी भूख पर काबू रखो,
प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संकल्प लो।
याद रखो! धरती केवल हमारी पीढ़ी की नहीं,
आने वाली पीढ़ियों की भी अमानत है।
उन्हें प्रदूषित हवा और सूखी नदियाँ नहीं,
एक सुंदर, सुरक्षित संसार सौंपना है।
धरती को जीतने की नहीं, अब सँभालने की जरूरत है।
प्रकृति पर शासन का भ्रम छोड़ो,
धरती के साथ जीवन का रिश्ता जोड़ो
nlbharatiauthor@gmail.com 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ