झलकारी बाई — शौर्य की अमर गाथा
— नन्दलाल भारती
वह महलों में जन्मी नहीं थी,
न सत्ता का अभिमान था उसे ,
माटी की बेटी थी वह,
फौलादी सीने में भारत था।
हाथों में तलवार थामी उसने
आँखों में आजादी का ख्वाब था,
झाँसी की रक्षा के लिए
जीवन दाँव पर लगाया था।
रानी लक्ष्मीबाई की खातिर,
दुश्मन को ललकार गई वह ,
झलकारी बाई अद्भुत शौर्य से,
इतिहास में अमर हो गई।
न जाति की बेड़ियाँ रोक सकीं,
न कठिनाइयों का अंधकार,
बता दिया देश से करते हैं प्यार
साहस से बड़ा कोई नहीं हथियार।
झलकारी बाई केवल झाँसी की वीरांगना नहीं,
शोषित समाज की पहचान थी,
वंचितों के स्वाभिमान की,
वह अदम्य शक्ति और शान थी।
इतिहास के पन्नों में भले,
झलकारी बाई का नाम देर से आया,
लेकिन उसके बलिदान ने,
वीरता का अर्थ समझाया।
झलकारी बाई की जयंती पर,
हम सबका यही संकल्प रहे,
अन्याय के आगे झुकें नहीं,
स्वाभिमान की मशाल जलती रहे।
झलकारीबाई ! तुम्हारा शौर्य अमर है,
तुम्हारा बलिदान महान है,
जब तक संघर्ष और स्वाभिमान रहेगा,
तब तक जीवित तुम्हारा नाम रहेगा।
nlbharatiauthor@gmail. com
यूट्यूब चैनल:
-Story by Nand Lal Bharati
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY