Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

हम भारत के लोग

 

 हम भारत के लोग

हम भारत के लोग, यही हमारी ताकत है

बुद्ध की धरती, महावीर, गुरुनानक की धरती

राम-कृष्ण की धरती,

लंका पर चढ़ाई, महाभारत की दास्तान,

जरूर सुना होगा ना.....पाक,

हमारा धर्म मानवता का धर्म है

समतावादी बनो, सम्मान से जीओ और जीने दो कहते हैं

वसुधैव कुटुंबकम, विश्वबंधुत्व का भाव रखते हैं

अहिंसा, जीओ और जीने दो मकसद हमारा है

आतंकवाद,खून की होली तुम्हारी विचार धारा है l

ये मत सोच लेना,हम अन्याय बर्दाश्त करते रहेंगे

खौफ करो,भारतीय सेना, आँख दिखाने वाले,

नापाक इरादा रखने वालों की,

आँख निकालना तक जानती है l

भारतीय सेना रार नहीं कभी करती,

उग्रवाद,आतंकवाद का फन कुचलती है

याद रहेगई ना ना-पाक तुम्हें.......भारतीय सेना

फूफाकारोगे तो कुचले जाओगे

आतंकवाद फैलाओगे तो मिट जाओगे

हम भारत के लोग अहिंसावादी -शांति के दूत हैं 

संघेशक्ति भारत की आधारशिला मजबूत है l

भारत बुद्धभूमि है, युद्ध नहीं चाहता कभी

रक्षा में हथियार उठाना  जानता है 

भारतीय सेना पर हमें गर्व है

हम भारत के लोग, यही हमारी ताकत है

वन्दे भारत.... जय हिन्द.... जय भारतl

नन्दलाल भारती

08/05/2025

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ