वन्दे भारत
गर्व हैं हमें, दुनिया वालों
अपनी भारतीयता पर
हम भारतीय है, हमारा सौभाग्य है l
हमारी साँसो में बसे हैं,
हमारी आजादी के दीवाने
जिनके लहू पर मज़बूती से खड़ी है
अपनी आज़ादी l
अपनी आज़ादी के रक्षक
भारतीय सेना खड़ी है अडिग
देश दुश्मन कापने लगे हैं l
इंसानियत के दुश्मन आतंकवादी
होने लगे हैं जमींदोश l
दुनिया कहने लगी है शाबास
भारतीय सेना.....शाबास
हर भारतीय को गर्व है
भारतीय सेना पर..... I
भारतीय संविधान है रक्त संचार
यही भारतीयता है, विश्वबंधुत्व सदाचार l
भारतीय सेना का पर्याय
भारत की अखंडता,
हमारी आज़ादी की अमरता
हम भारत के लोग,
भारतीय सेना पर हम करते हैं गर्व
सलाम भारत..... सलाम भारतीय सेना
जय हिन्द....जय हिन्द की सेना.....
वन्दे भारत...........
नन्दलाल भारती
07/05/2025
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY