हे रक्षक तुम्हें सलाम l
भारत की सेना,सिर्फ सैनिक नहीं है
ये भारत के अपने, अमन-चैन के रक्षक हैं
देश के दुश्मनों,नापाक इरादा रखने वालों,
कान खोलकर सुन लो,
ये भारत की सेना सिर्फ सैनिक नहीं, रक्षक हैं
देश और देश की जनता के स्वाभिमान हैं ये रक्षक l
रक्षकों के सम्मान में हमारा माथा झुकता है
भारत की सेना, जिसको भारतवासी रक्षक कहता है l
अरे आदमियत के दुश्मन आतंकवादियों
तुम आँख दिखाओगे तो,
गंवा बैठोगे अपनी जमीन अपना आसमान
अगर तुम निर्दोष जनता के लहू बहाओगे
खुद अपने लहू में डूबकर मर जाओगे l
याद रखो अमन-चैन के भक्षकों,देश के दुश्मनों
ये भारतीय सेना...सिर्फ सैनिक नहीं...... रक्षक हैं
अगर तुम नापाक इरादा रखोगे तो
मांटी में मिल जाओगे,
नाम मिट जायेगा दुनिया के मानचित्र से
सच तब बहुत पछताओगे l
ये भारत की सेना सिर्फ सैनिक नहीं, रक्षक हैं,
शूरवीर भारत की सेना,
तुम रक्षक साथ तुम्हारे, एक सौ चालीस करोड़ आवाम
कर दो नेस्तनाबूत दुश्मनों को, लहरा दो तिरंगा छाती पर
एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों का तुम्हें यही पैगाम
हे देश के रक्षकों तुम्हें सलाम......... सलाम l
नन्दलाल भारती
09/05/2025
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY