ख्वाब
कविता
डॉ मंजु गुप्ता
जब से तुम मेरे मन में हो उतरे ,
जीवन के तुम प्राणदाता बन गए ,
बासंती श्रृंगार मन को भाए,
रूप भी तुम्हें देख के इतराए।
वीरान मन में प्रेम कोंपलें उगी ,
अब मन वश में करना आसान नहीं ,
रंगीला मौसम प्यार का बताए ,
मेरे मीत ! तन -मन हैं बौराए।।
चंदा की चाँदनी लाई सौगात ,
सुना रही मुझे मन से मन की बात ,
मायूसी , विरहाग्नि को हर जाओ ,
बैंड बाजा के संग बारात ले आओ।
प्रेम रंग लिए निहारती दर्पण ,
बेचैन तन - मन किए तुम्हें अर्पण,
मौन नयनों ने नयनों से की बात ,
दिन - रात हुए एक तुम्हारे साथ।।
ढोल , डफली , मंजीरें की झाँझ झंकार,
दशों दिशाओं में कर रहीं पुकार ,
मन प्रीत ! बनके कर रही इजहार ,
आजा -आजा मेरे ख्वाब मेंवसंत बहार।
उम्रभर के लिये गठबंधन कर जा,
मंडप में नक्षत्र सारे प्रिय बुला जा।
रिश्ता परिणय का पिया सजा जा,
खुशियों के कुछ फूल खिला जा ।।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY