दोहों में भारत स्वच्छता अभियान
डॉ मंजु गुप्ता
गाँधी जी की स्वच्छता , मोदी दे आकार।
लेकर झाड़ू हाथ में , करें सपन साकार।।
दो हजार चौदह तभी , दो अक्तूबर माह।
शुरू मुहिम मोदी करे, देश स्वच्छ की राह।।
शौचालय का देश में , खूब चला अभियान।
नारी को सुविधा मिली , काम हुआ आसान।।
शौचालय तब से बने, सभी शहर - घर- गाँव।
देश प्रगति उन्नति हुयी, मिली सभी को ठाँव।।
साफ - सफाई पर दिया , मोदी जी ने जोर।
स्वच्छ हुआ घर दर गली , शहर गाँव चहुँ ओर।।
गाँधी - मोदी ने कहा , स्वच्छ रखो परिवेश।
बीमारी होगी नहीं , स्वस्थ रहेगा देश।।
कूड़ा -कचरा फैंकते , घर से बाहर लोग।
नरक बने हैं जग -धरा , पनपे फिर हैं रोग।।
आदत यह सबसे बुरी , आना इससे बाज।
होगा कचरा राज फिर , रहे न स्वस्थ समाज।।
घर में झाड़ू नित लगा , करो साफ भरपूर।
चमकेगा कोना सभी , बरसे श्री का नूर।।
किसी जगह में हम नहीं , करें कहीं भी गंद।
करना हमको प्रण अभी , " मंजु "सीख दे छंद।।
कचरा गाड़ी हर गली , गाय स्वच्छता गान।
नहीं फेंक कूड़ा कहीं , रखना कूड़ेदान।।
शौचालय से है मिला , नारी को सम्मान।
सहना पड़ता है नहीं , उसको अब अपमान।।
साफ -सफाई में रहे , लक्ष्मी माँ का वास।
अंदर -बाहर साफ रख , रहे स्वास्थ मन पास।।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY