प्रभु कान्हा जन्मे जेल
हरिप्रिया छंद
डॉ मंजु गुप्ता
था वर्षा जन्म काल प्रकट हुए कृष्ण लाल , की थी लीला कमाल, विष्णु रूप धारे।
काली बदरी विशाल ,पवन बहे चरम चाल,गरजे बिजली त्रि- काल, लीलाधर प्यारे।।
बसो हृदय नंद लाल , कमल नयन कंठ माल , पीत वसन कृष्ण डाल , मोरपंख सोहे।
छवि मनहर भाय श्याम , जपती प्रभु सुबह शाम , पावन है कृष्ण नाम , लीला है मोहे ।।
निधिवन में करें रास , गोपी की प्रेम प्यास , श्रद्धा की भक्ति आस , कान्हा है प्यारा।
मथुरा में जन्म आज , करे हृदय ईश राज , गीता का तारा।।
----
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY