जन्मदिन आया
गीत
डॉ मंजु गुप्ता
जन्मदिवस का पर्व लिए,
शुभ घड़ी सुहानी आई।
षोडशोपचार की भोर,
दें आशीषें झोली भर ।
हर दिन हो नव शुभ मंगल,
जीवन में सुख की लाली वर ।।
नव ऊर्जा नव तरंग ले ,
पिता ने कुंडी खड़काई ।
शुभ घड़ी सुहानी आई ।।
देती हूँ मुबारक 'शुचि',
बन गुलाब तुम मुस्काओ।
सूर्य - सा नाम रोशन हो,
चंदा - से तुम चमचाओ।।
रंग बधाई का लेकर,
लवली ने नौबत बजाई ।
शुभ घड़ी सुहानी आई ।।
जीवन में हो खुशहाली,
हो पूर्ण मुरादें सारी ।
बहे नव बहार की सुरभि ,
चमके तुम से गगन - भूमि।
युनय को गोद में लेकर,
मैया फूलों को लाई।
शुभ घड़ी सुहानी आई।।
मंगल कामनाओं के साथ -
तुम्हारी माँ भारत से
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY