हिमालयी मोनाल
तरह-तरह के खग भारत में, विविधता को बढाएँ हैं।
रंग-बिरंगे सुंदर पक्षी , स्वभाव प्रकृति बताएँ हैं।।
वेद कथा संस्कृति धर्म कला , ऊँचा इन्हें स्थान पाया है।
सभी देव देवी का वाहन , इन्हीं का जग दिखाया है।।
जैव विविधता को ये पक्षी ,दें संतुलन बढ़ावा हैं।
पर्यावरण शुद्ध रखने में , इन्हीं का न छलावा है।।
गहरा तालमेल प्रकृति संग , इनका महत्व होता है।
स्वार्थ हेतु इन्हें मारके नर , बीज पाप के बोता है।।
कई रंग का मोनाल विहग, रूप अनूप दिखाए है।
ऊँचे बर्फीले शिखरों पर, सुंदर नृत्य रचाए है।।
शीश कलगी मुकुट-सी शोभे, मन को बहुत लुभाए है।
उत्तराखंड का पक्षी प्यारा, जग में मान बढ़ाए है।।
डॉ मंजु गुप्ता
वाशी , नवी मुंबई
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY