दोहे में प्रकाश पर्व 557 वां
डॉ मंजु गुप्ता
श्री गुरुनानक देव का , आया फिर गुरु पर्व ।
सिक्खों के हैं दिव्य गुरु , करती दुनिया गर्व ।
गुरु नानक थे जगत में , प्रभु के ही अवतार ।
अच्छाई से किया था , जन का बेड़ापार ।
जन - मन की आस्था बड़ी, श्रद्धा का गुरु पर्व ।
गुरुवाणी की सीख से, करता हर मन गर्व ।
गुरुवाणी जो है सुने , होता शुद्ध दिमाग ।
महापुरुष अरु संत के , इसमें रचना -राग ।
मानवता की रोशनी , करे दूर अज्ञान ।
लेता इसकी सीख जो , मिलता परहित - ज्ञान ।
जन्मदिवस नानक मना, देश विश्व में भव्य।
गुरुद्वारे में शबद का , पाठ करें हैं नव्य।
अकबर भी आया कभी , गुरु नानक के द्वार ।
बदला उसका मन सुनी , जब वाणी की धार ।
अपने सुख में रमा जग , करता मैं से प्रीत ।
सोचो परहित की नहीं , कैसी स्वार्थी रीत ।
शरण चरण लेना मुझे,जगहित करूँ सकाम।
भजूँ ईश के नाम को,सेवा ललित ललाम।।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY